अमेरिका बेचैन-20 सालों में दोगुनी हो जाएगी दुनिया में मुस्लिम आबादी,

 तहलका टुडे टीम 
वॉशिंगटन।। अगले 20 सालों में दुनिया में मुस्लिम आबादी गैर-मुस्लिमों की तुलना में दोगुनी रफ्तार से बढ़ने वाली है। अमेरिकी स्टडी के मुताबिक अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहा तो एशिया के अलावा अमेरिका और यूरोप में भी मुस्लिम आबादी में काफी बढ़ोतरी होगी। इंडोनेशिया की जगह पाकिस्तान दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश होगा। 

स्टडी के अनुसार अगले दो दशकों में मुसलमानों में जन्म दर घटेगी इसके बावजूद बाकी लोगों की तुलना में मुसलमानों की आबादी बढ़ने वाली है। सन् 2030 तक मुसलमानों की आबादी दुनिया की आबादी का एक चौथाई हो जाएगी।
दुनिया में मुस्लिम आबादी के भविष्य के बारे में यह अपनी तरह का पहला आकलन है। इसे दो एनजीओ प्यू रिसर्च सेंटर और जॉन टेंपलटन फाउंडेशन ने किया है। इसने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से आकलन पेश किए हैं। स्टडी करने वालों ने जन्म दर, मृत्यु दर और विस्थापन दरों के आधार पर यह स्टडी की है और इसका नाम रखा है 'द फ्यूचर ऑफ ग्लोबल मुस्लिम पॉपुलेशन' यानी वैश्विक मुसलमान आबादी का भविष्य।
स्टडी के अनुसार वर्ष 2030 में मुसलमान दुनिया की पूरी आबादी का 26.4 प्रतिशत हो जाएंगे और उनकी संख्या 8.3 अरब के करीब होगी। अभी दुनिया की 6.9 अरब आबादी में 23.4% मुस्लिम हैं। इस समय इंडोनेशिया में दुनिया के सबसे अधिक मुसलमान रहते हैं लेकिन 20 साल बाद पाकिस्तान में दुनिया के सबसे अधिक मुसलमान होंगे। यह भी कहा गया है कि दुनिया के हर 10 में से 6 मुसलमान एशिया प्रशांत क्षेत्र में होंगे। भारत अभी मुसलमानों की आबादी के मामले में दुनिया का तीसरा देश है। स्टडी के मुताबिक, 20 साल बाद भी भारत मुस्लिम आबादी के मामले में इसी स्थिति में होगा।
हालांकि, अफ्रीका के देशों में भी मुस्लिम आबादी में बड़ा बदलाव होगा। इस समय अफ्रीकी देशों में मिस्र में सबसे अधिक मुसलमान हैं। 20 साल बाद नाइजीरिया आगे निकल जाएगा।
सुन्नी और शिया आबादी का अनुपात भी बदलेगा। रिपोर्ट में शिया मुसलमानों की संख्या कम होने के पीछे ईरान में जन्म दर का कम होना बताया गया है। आंकड़ों के अनुसार यूरोप में अगले 20 सालों में मुसलमान आबादी 4.41 करोड़ हो जाएगी जो यूरोप की आबादी का 6 प्रतिशत होगा। यूरोप के कुछ हिस्सों में मुस्लिम आबादी का पर्सेंट दोहरे अंकों में हो जाएगा। फ्रांस और बेल्जियम में 2030 तक 10.3 पर्सेंट मुस्लिम होंगे। अमेरिका में भी मुसलमानों की जनसंख्या दोगुनी से अधिक हो जाएगी। 2010 में अमेरिका में 26 लाख मुसलमान थे, जो 2030 में बढ़कर 62 लाख हो जाएंगे। 

Post a Comment

emo-but-icon

Featured Post

करंसी नोट पर कहां से आई गांधी जी की यह तस्वीर, ये हैं इससे जुड़े रोचक Facts

नई दिल्ली. मोहनदास करमचंद गांधी, महात्मा गांधी या फिर बापू किसी भी नाम से बुलाएं, आजादी के जश्न में महात्मा गांधी को जरूर याद किया जा...

Follow Us

Hot in week

Recent

Comments

Side Ads

Connect Us

item