इराक: प्रदर्शनकारियों के साथ संघर्ष में 200 घायल

https://tehalkatodayindia.blogspot.com/2011/04/200.html
सुलेमानिया [इराक]। उत्तरी इराक के सुलेमानिया शहर में दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच जारी संघर्ष में 200 लोगों के घायल होने की खबर हैं।
चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल हुए हैं।
इराक के स्वायत कुर्दिस्तान प्रात के दूसरे बड़े शहर सुलेमानिया के मुख्य अस्पताल के निदेशक डॉ. रायकोट हामा राशिद ने कल बताया कि 81 लोग घायल हुए और इनमें से नौ गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों में सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं।
फरवरी के मध्य से लगभग रोजाना जारी प्रदर्शनों में मध्य सुलेमानिया के पीरामर्द गली के पास रविवार को हुई इस झड़प में 31 लोग घायल हो गए जिनमें से नौ गोली लगने से घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मार्ग को घेर लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी नेताओं को रोकने के लिए मंच को आग लगा दी।
कुर्दिश विपक्षी गोरान पार्टी के बाबाकर हुसैन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से व्यापक प्रदर्शन की जमीन तैयार होगी। उन्होंने बताया कि गोली चलाकर प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका जा सकता और सरकार को आने वाले दिनों में व्यापक प्रदर्शनों का सामना करना पड़ेगा।