सोनिया गांधी चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगी

https://tehalkatodayindia.blogspot.com/2010/09/blog-post.html
नई दिल्ली। चौथी बार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहने का इतिहास रचने जा रहीं श्रीमती सोनिया गांधी के पक्ष में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और पार्टी के अनेक प्रमुख नेताओं ने आज नामांकन भरे। श्रीमती गांधी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकनपत्र भरने का आज अंतिम दिन है।
अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार देश भर के विभिन्न राज्यों से आए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती गांधी के निवास पर जाकर उनकी लिखित सहमति लेने के बाद 55 नामांकन पत्र भरे हैं।
पार्टी सूत्रों ने हालांकि अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी है फिर भी श्रीमती गांधी के विरुद्ध कोई भी नामांकन दाखिल नहीं होने से उनका चौथी बार पार्टी अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। पार्टी संविधान के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए उम्म्दीवार को स्वयं नामांकन भरना जरूरी नहीं है।
कोई भी दस मतदाता उम्मीदवार की लिखित सहमति के बाद उनके नाम का प्रस्ताव करते हैं। कल नामांकनपत्रों की जांच के बाद 63 वर्षीया श्रीमती गांधी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित करने की औपचारिकता पूरी किए जाने की संभावना है।