दुनिया के सबसे दौलतमंद भगवान कहे जाने वाले तिरूपति बालाजी के गहनों का 52 हजार करोड़ रूपए का बीमा

https://tehalkatodayindia.blogspot.com/2010/09/52.html
हैदराबाद। दुनिया के सबसे दौलतमंद भगवान कहे जाने वाले तिरूपति बालाजी के गहनों का 52 हजार करोड़ रूपए का बीमा कराया जा रहा है। तिरूपति की संपत्ति की रक्षा के लिए तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड ने भगवान वेंकटेश्वर की ज्चैलरी का लगभग 52 हजार करोड़ रूपए का बीमा कराने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि यह रकम आंध्र प्रदेश की कुल बजट एक लाख करोड़ रूपए की आधी है।
एक अनुमान के मुताबिक तिरूपति बालाजी मंदिर में हर दिन लगभग 70 हजार श्रद्धालु भगवान का दर्शन करने आते हैं। बताया जाता है कि हर महीने मंदिर को सिर्फ चढ़ावे से नौ करोड़ से भी ज्यादा की आमदनी होती है। इसके अलावा प्रसाद बिक्री, टिकट बिक्री और नीलामी से भी भगवान को करोड़ों की आमदनी होती है। सूत्रों के अनुसार तिरूपति मंदिर के पास 20 टन से ज्यादा सोने व हीरे के गहने मौजूद हैं। इनमें से कई ज्वैलरी 12वीं शताब्दी और उससे पहले की भी है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कर्नाटक के एक मंत्री जनार्द्धन रेड्डी ने भगवान वेंकटेश्वर को 42 करोड़ रूपए का हीरे जडित मुकुट भेंट किया था।