किसानों का एलान ,सोमवार से आमरण अनशन

 तहलका टुडे टीम 
लखनऊ  जमीन मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन दिन पे दिन आग पकड़ता जा रहा है। अब किसानों ने एलान किया है कि वो सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि वो किसी भी कीमत पर लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे और अपनी ज़मीन को वापस लेंगे।
धरना दे रहे कई किसान तो बेघर तक हो गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे और हाईटेक सिटी के निर्माण के लिये किसानों के कई घरों को भी तोड़ा गया है। एक्सप्रेस-वे की वजह से किसानों ने अपनी उपजाऊ ज़मीन ही नहीं घर तक खो दिये हैं। घर से बेघर हुए किसान अधिग्रहित ज़मीन के विरोध में धरना दे रहे हैं। किसान संघर्ष समिति ने भी ऐलान कर दिया है कि वो अधिग्रहित ज़मीन दोबारा वापस लेगी।
किसानों का दावा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे को लेकर कभी उनकी लड़ाई नहीं रही। विवाद की जड़ तो इस पर बनने वाला हाईटेक सिटी है।
किसान विकास के नाम पर अपनी उपजाऊ ज़मीन देने को कतई तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वो इसके लिये कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। उनका दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने यमुना एक्सप्रेस-वे बनाने की तो इजाज़त दी है हाई टेक सिटी बनाने की नहीं

Post a Comment

emo-but-icon

Featured Post

करंसी नोट पर कहां से आई गांधी जी की यह तस्वीर, ये हैं इससे जुड़े रोचक Facts

नई दिल्ली. मोहनदास करमचंद गांधी, महात्मा गांधी या फिर बापू किसी भी नाम से बुलाएं, आजादी के जश्न में महात्मा गांधी को जरूर याद किया जा...

Follow Us

Hot in week

Recent

Comments

Side Ads

Connect Us

item