आजम खां खुद को मुख्यमंत्री से भी बड़ा मानते हैं'

लखनऊ,सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने रविवार को नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना कहा कि कुछ मंत्री खुद को मुख्यमंत्री से ऊपर समझते हैं।

उन्होंने कहा, अखिलेश यादव सरकार को शिव बारात की तरह है, इसमें हर तरह के मंत्री हैं। अग्रवाल ने ये बातें यहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कही। इसमें उनके पुत्र व स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि शिया वक्‍फ बोर्ड के चुनाव टल जाने से आजम खां इन दिनों सरकार से खफा नजर आ रहे हैं।

 पिछले दिनों हुए एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां नहीं आए। जिससे कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनका इंतजार ही करते रह गए। जबकि इस कार्यक्रम की रूपरेखा खुद आजम ने ही बनाई थी।

इसके बाद आजम और सपा सरकार की तल्‍खी बढ़ती हुई नजर आई। आजम के रवैये पर ‌लो‌कनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा था कि सपा सरकार किसी एक व्यक्ति की मर्जी से नहीं चल रही।

जिस पर कयास लगाए जा रहे थे कि आजम सपा से साइडलाइन हो गए। लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश ने आजम को सपा का सबसे वफादार मंत्री बताकर सभी अटकलों को विराम दे दिया था।

Related

azam khan 5725067472657835965

Post a Comment

emo-but-icon

Featured Post

करंसी नोट पर कहां से आई गांधी जी की यह तस्वीर, ये हैं इससे जुड़े रोचक Facts

नई दिल्ली. मोहनदास करमचंद गांधी, महात्मा गांधी या फिर बापू किसी भी नाम से बुलाएं, आजादी के जश्न में महात्मा गांधी को जरूर याद किया जा...

Follow Us

Hot in week

Recent

Comments

Side Ads

Connect Us

item