अफ़ग़ानिस्तान में ७० लाख लोगों को भुखमरी का सामना
http://tehalkatodayindia.blogspot.com/2011/04/blog-post_17.html
संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि अफ़ग़ानिस्तान में सत्तर लाख लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य कार्यक्रम ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान की सहायता के लिए आवश्यक बजट में लगभग पच्चीस करोड़ सत्तर लाख डालर कम हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग ७३ लाख अफ़ग़ान नागरिक जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं, खाने पीने का प्रबंध करने की क्षमता नहीं रखते और अफ़ग़ानिस्तान की कुल आबादी के एक चौथाई लोगों को भुखमरी का सामना है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आवश्यक बजट उसे नहीं मिला तो लगभग दस लाख छात्रों को आहार देने का कार्यक्रम रोकना पड़ेगा। याद रहे अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में प्रजातंत्र व समृद्धता के दावे के साथ आक्रमण किया था।