किसानों से पिटी पुलिस, प्रशासन बेबस
http://tehalkatodayindia.blogspot.com/2010/08/blog-post_9899.html
आगरा. आगरा में आज आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस पर जमकर गुस्सा उतारा। पुलिस ने भी जवाब में हवाई फायरिंग की। प्रशासन के कई अधिकारियों को चोट लगने की खबर है।
अलीगढ़ में किसानों के आंदोलन के बाद आज आगरा में भी किसान मुआवजे को लेकर आंदोलनकारी हो गए। कल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर थाना एहतमादपुर के चौगान गांव में पुलिस तैनात की थी। कल रात गांव वालों की पुलिस से झड़प हो गई। गांव वालों ने दो पुलिसवालों की जमकर धुनाई की और खबर हैं कि उनकी राइफलें भी लूट ली गईं। सिपाही सुघर सिंह और अशोक कुमार गौतम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
पुलिस की पिटाई के बाद आज सुबह से ही इलाके में तनाव था। किसान अधिक मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे थे। दोपहर तक भारी पुलिस बल प्रशासनिक अमला गांव पहुंच गया। पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की लेकिन किसान पीछे नहीं हटे और प्रदर्शन जारी रखा। तहसीलदार और सीओ के भी घायल होने की खबर है। चार पुलिस वाहनों को भी किसानों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है