अब फ्रांसीसी वेश्याएं भी मानवाधिकार के लिए लड़ेंगी'
http://tehalkatodayindia.blogspot.com/2010/08/blog-post_5439.html
तेहरान. ईरान के एक अखबार ने फ्रांस की प्रथम महिला और राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी को वेश्या करार दिया है।
कार्ला ने ईरान की एक अदालत के आदेश (जिसमें एक महिला को अश्लीलता फैलाने के आरोप में पत्थर मार-मार कर जान से मारने का आदेश दिया गया था) का विरोध किया था। इसके विरोध में ईरान के अखबार 'केहान' ने कार्ला को अपने संपादकीय लेख में 'वेश्या' कह kar haqiqat डाला। इस अखबार को देश की इस्लामिक सरकार का मुखपत्र माना जाता है।
कार्ला को लेकर काफी तल्ख टिप्पणी करते हुए अखबार ने 'अब फ्रांसीसी वेश्याएं भी मानवाधिकार के लिए लड़ेंगी' शीर्षक से लेख में लिखा है कि 42 वर्षीया कार्ला के कई बड़ी हस्तियों से अंतरंग संबंध रहे हैं।
कार्ला ब्रूनी ने दो साल पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी से शादी की थी। वह सरकोजी की तीसरी बीवी हैं।
ईरान में दो बच्चों की मां, 43 साल की सकीने मुहम्मदी अश्तियानी पर आरोप है कि उसने अपने पति से दगाबाजी की और उसके कत्ल में मददगार बनी। इस दोष में उसे सजा-ए-मौत सुनाई गई है। मुहम्मदी को बचाने के लिए मानवाधिकारवादी कई देशों में अभियान चला रहे हैं। इसके तहत एक अर्जी पर कार्ला ब्रूनी ने भी दस्तखत किए थे। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि भले ही अदालत इसे जायज ठहराने के लिए कुछ भी दलील दे रही हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ भी अच्छा होगा। ब्रूनी ने मुहम्मदी के समर्थन में उनके नाम एक खुला खत भी लिखा था।
ईरानी मीडिया में इसकी काफी आलोचना हो रही है और अब इस तरह के निजी आक्षेप तक किए जा रहे हैं। ब्रूनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ब्रूनी को इससे सदमा लगा है।