फेसबुक पर कांग्रेस के युवराज का जलवा,नवजवानों की धडकन बने


नई दिल्ली:पार्टी के युवराज कहे जाने वाले कांग्रेस महासचिव और सांसद राहुल गांधी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी जलवा  हैं। फेसबुक पर राहुल गांधी नामक पेज को पसंद करने वालों की संख्या 67,941 है और यह फेसबुक पर मौजूद देश के अन्य राजनेताओं के पन्नों को पसंद करने वालों में सबसे ज्यादा है।
फेसबुक पर देश के लगभग सारे नेताओं के पेज मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पेज को पसंद करने वालों की संख्या 5,525 है तो उनकी बेटी प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या फेसबुक पर 17,469 है। देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी फेसबुक पर अच्छे खासे लोकप्रिय हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या 47,765 है। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज फेसबुक पर प्रशंसकों के मामले में मनमोहन से कोसों दूर हैं। उनके पेज पर 480 लोग हैं।
भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी के प्रशंसकों की संख्या फेसबुक पर 1,585 है। भाजपा के नेताओं में नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों का भारी जमवाड़ा फेसबुक पर है और उनकी संख्या 31,113 है। इस संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस के कम्प्यूटर विभाग के अध्यक्ष विश्वजीत पी सिंह ने इन पेजों को देखा और कहा कि इन पेजों पर सूचनाएं विकीपीडिया से डाली गई हैं और इन्हें कहीं से भी राहुल या सोनिया के कार्यालयों ने नहीं बनाया है।
विश्वजीत पी सिंह ने कहा कि इसे कम्प्यूटर विभाग ने तो बिल्कुल नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन पेजों को बनाना बहुत आसान है और ये ओपन फोरम है। पेज बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई से इनकार करते हुए सिंह ने कहा कि उन्हें किसने बनाया इसका कोई भी दावा नहीं कर रहा। यह पूछे जाने पर कि इंटरनेट पर ऐसे पन्नों से क्या पार्टी की पहुंच बढ़ती है, कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में इंटरनेट की पहुंच अमेरिका की जैसी नहीं है और अमेरिका जैसा असर यहां होने में वक्त लगेगा।

Post a Comment

emo-but-icon

Featured Post

करंसी नोट पर कहां से आई गांधी जी की यह तस्वीर, ये हैं इससे जुड़े रोचक Facts

नई दिल्ली. मोहनदास करमचंद गांधी, महात्मा गांधी या फिर बापू किसी भी नाम से बुलाएं, आजादी के जश्न में महात्मा गांधी को जरूर याद किया जा...

Follow Us

Hot in week

Recent

Comments

Side Ads

Connect Us

item