https://tehalkatodayindia.blogspot.com/2010/08/135-6.html
किसानो का उत्तर प्रदेश बंद हुआ फ्लाप शो
सियासी पार्टियों के नुमाइंदे रस्म अदायगी के लिए सड़कों पर नजर आए
तहलका टुडे टीम
लखनऊ : यमुना एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के प्रदेश बंद को बुधवार को कई जगह जनता का समर्थन मिला। इस दौरान, बाजार आंशिक तौर पर बंद रहे ,प्रदेश में कई जगहों पर रेल और सड़क यातायत रोक कर किसानों ने अपनी ताकत
दिखाने की कोशिश की लेकिन मामला टाये-टाये फिस हो गया । इस बंद को बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर प्रदेश की सभी सियासी पार्टियों ने समर्थन दिया था और उनके नुमाइंदे रस्म अदायगी के लिए सड़कों पर नजर आए।
बंद करने की कोशिशों को विफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजधानी लखनऊ में 135 और आगरा में 6 लोगों को हिरासत में लिया। किसानों ने इटावा में दिल्ली कानपुर राजमार्ग पर दो घंटे का जाम किया। मथुरा में किसानों ने रेल ट्रैक को बाधित किया।
बागपत में रेलगाडिय़ां रोकी गईं जबकि अलीगढ़ में लिच्छवी एक्सप्रेस को रोका गया। राजधानी लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर प्रर्दशन कर गिरफ्तारी दी। मथुरा में भाजपा के युवा कार्यकत्र्ताओं ने रेलवे टै्रक पर धरना दिया।
ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ जाने वाले रास्तों पर वाहन बहुत ही कम चले। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने अपने स्कूल बंद रखे। राजधानी में निजी व सरकारी स्कूल खुले रहे। सबसे जबरदस्त प्रर्दशन आगरा के छलेसरा में किसानों ने किया।
यहां कई सरकारी गाडिय़ों पर पथराव किया गया। पुलिस ने सरकारी वाहनों की तोडफ़ोड़ करने वालों को हिरासत में ले लिया। लखनऊ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ब्रजलाल ने बताया कि बंद शांतिपूर्ण रहा।
विधेयक अगले सत्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आश्वासन दिया कि लंबित भूमि अधिग्रहण विधेयक को संसद के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। सिंह ने गांधी को यह आश्वासन तब दिया जब युवा नेता उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलने आए थे।
गांधी ने कहा, 'भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। अलीगढ़ में जो हुआ वह अनुचित था। हमें उस पर गौर करने की जरूरत है।' भूमि अधिग्रहण विधेयक के लंबित रहने के बारे में गांधी ने कहा, 'मैं इससे अवगत हूं।'