यूपी में आने वाली है सरकारी नौकरियों की बहार

उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्तियों व नियुक्तियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की तैयारी कर ली है।

यूपी सरकार का कहना है कि अब विकास संबंधी योजनाओं को पूरा कराने व आम जनता को गुणवत्तायुक्त व तत्परता से नागरिक सुविधाएं देने लिए जरूरी है कि भर्तियां की जाएं। इसके लिए विभागों से समय सारिणी बना कर भर्ती के प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार ने नया आदेश जारी कर कहा है कि अब संबंधित विभाग चरणबद्घ तरीके से नई भर्ती करने के लिए अपने प्रस्ताव भेजें। इसके बाद नियुक्तियों व भर्तियों पर लगी रोक के आदेश को रद्द किया जाएगा।

विभाग यह भी देख लें कि पूर्ण क्षमता के साथ नागरिकों के महत्वपूर्ण काम करने के लिए कितने पदों की जरूरत है। अखिलेश सरकार ने 15 मार्च को एक आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई भर्तियों व नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। हालांकि लोकसेवा आयोग व अदालती आदेश से होने वाली भर्तियों पर रोक नहीं थीं।

सरकारी महकमों में भरे जाने वाले पदों की स्थिति

ग्राम्य विकास-यहां ग्राम विकास अधिकारी के 3328 पद हैं जिन्हें भरे जाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने प्रस्ताव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भेज दिया है।

पशुधन विभाग-यहां वेटनरी अफसर के 148 पद व पशुधन अधिकारी के 1198 पद भरे जाने हैं। इसके अलावा वेटनरी फार्मेसिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी, ट्रैक्टर चालक, प्रयोगशाला सहायक, चौकीदार के पद भरे जाएंगे।

समाज कल्याण विभाग-यहां सहायक विकास अधिकारी कनिष्ठ लिपिक , आशुलिपिक, ग्राम विकास अधिकारी तथा समूह घ के पदों पर भर्ती किए जाएंगें।

लोक निर्माण विभाग-
इसमें अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता व मानचित्रकार व मेट के पद भरे जाएंगे। सिंचाई विभाग अवर अभियंता सहायक अभियंता तथा जिले, खंड व उपखंड स्तर के पद भरे जाएंगे।

कृषि विभाग-विभाग का कहना है कि जिला, विकास खंड, ग्राम स्तर पर कई महत्वपूर्ण पद खाली होने के कारण रिक्त हैं। इससे विभाग का काम प्रभावित है।

राजस्व विभाग-लेखपाल के 3200 पद खाली हैं। इसके अलावा संग्रह अनुसेवक, चपरासी, नायब तहसीलदार तथा चकबंदी लेखपाल के पद भरे जाने हैं।

माध्यमिक शिक्षा-यहां अध्याक पुरुष एलटी ग्रेड व अध्यापक महिला एलटी ग्रेड केपद भरे जाएंगे।

चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण-यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित रिक्त पदों को भरेजाने की तैयारी है। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक ग्रामीण व रेफ्रिजरेशन मैकेनिक तथा एक्सरे के पद भी भरे जाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

पंचायतीराज विभाग -यह ग्राम पंचायत अधिकरी के 2474 पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Post a Comment

emo-but-icon

Featured Post

करंसी नोट पर कहां से आई गांधी जी की यह तस्वीर, ये हैं इससे जुड़े रोचक Facts

नई दिल्ली. मोहनदास करमचंद गांधी, महात्मा गांधी या फिर बापू किसी भी नाम से बुलाएं, आजादी के जश्न में महात्मा गांधी को जरूर याद किया जा...

Follow Us

Hot in week

Recent

Comments

Side Ads

Connect Us

item