आवाज बता देगी, आप वफादार हैं या बेवफा

तहलका  टुडे  टीम  
टोरंटो,यदि आप अपने पार्टनर को धोखा देने जा रहे हैं और आपको लगता है कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है तो सावधान हो जाइए। उन्हें आपके इरादों के बारे में पहले ही पता चल सकता है। एक नई रिसर्च के अनुसार ऊंची आवाज में बात करने वाली महिलाएं और धीमी आवाज में बात करने वाले पुरुष अपने जीवनसाथी को धोखा दे सकते हैं।

'इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी' नामक जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार रिसर्चरों ने आवाज के इस उतार-चढ़ाव को भविष्य में साथियों के साथ किए जाने वाले धोखे के संकेत के रूप में देखा है। कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम के अनुसार महिलाओं की ऊंची आवाज और पुरुषों की धीमी आवाज उन्हें एक-दूसरे को भविष्य में धोखा देने के संकेत हो सकते हैं। रिसर्च में शामिल लोगों को रिकॉर्ड आवाज सुनने के लिए दी गई। इसके बाद उनसे पूछा गया कि कौन-सी आवाज अपने पार्टनर को धोखा देने वाला हो सकता है।

अधिकतर महिलाओं ने माना कि धीमी आवाज में बात करने वाले पुरुष अपनी पत्नियों को धोखा दे सकते हैं, जबकि पुरुषों ने कहा कि ऊंची आवाज में बात करने वाली महिलाएं अपने पतियों को धोखा दे सकती हैं। यूनिवसिर्टी में रिसर्च की सलाह देने वाले साइकॉलजी के असिस्टेंट प्रफेसर और न्यूरॉलजी के स्पेशलिस्ट डेविड फेइनबर्गन के अनुसार आवाज में उतार-चढ़ाव का सीधा संबंध हॉर्मोन से है। जिन पुरुषों में टेस्टोट्रोन नामक हॉर्मोन का स्तर ऊंचा होता है, उनकी आवाज धीमी होती है। जिन महिलाओं में एस्ट्रोजेन का स्तर अधिक होता है, उनकी आवाज भी अधिक ऊंची होती है। ये हॉर्मोन साथियों को धोखा देने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

Post a Comment

emo-but-icon

Featured Post

करंसी नोट पर कहां से आई गांधी जी की यह तस्वीर, ये हैं इससे जुड़े रोचक Facts

नई दिल्ली. मोहनदास करमचंद गांधी, महात्मा गांधी या फिर बापू किसी भी नाम से बुलाएं, आजादी के जश्न में महात्मा गांधी को जरूर याद किया जा...

Follow Us

Hot in week

Recent

Comments

Side Ads

Connect Us

item