बनारस में गंगा आरती के वक्त ब्लास्ट, एक विदेशी पर्यटक की मौत -20 लोग घायल

http://tehalkatodayindia.blogspot.com/2010/12/20.html
तहलका टुडे
वाराणासी. बनारस के शीतला घाट पर आज शाम करीब 6.30 बजे हुए एक धमाके में 20 लोग घायल हो गए हैं। धमाका तब हुआ जब गंगा आरती हो रही थी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। इनमें कई विदेशी सैलानी भी होते हैं। मंगलवार को हुए धमाके में विदेशी सैलानी भी घायल हुए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि धमाका ज्यादा गंभीर नहीं था। गृह सचिव जी.के. पिल्लई ने दिल्ली में कहा कि यह लो इंटेंसिटी का बम ब्लास्ट था। उन्होंने उत्त्र प्रदेश प्रशासन से विस्तृत जानकारी मंगवाई है।
बनारस के डीएम रविन्द्र ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
फिलहाल धमाका कैसे हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस-प्रशासन जांच में जुट गई है। इलाके को खाली करा लिया गया है।
बनारस में पहले भी धार्मिक स्थलों पर धमाके हो चुके हैं। कुछ साल पहले संकटमोचक मंदिर में हुए धमाके में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। इसके बावजूद घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने का फायदा राष्ट्रविरोधी तत्वों ने उठाया है।
बनारस में 80 से भी ज्यादा घाट हैं और इन घाटों पर हर रोज गंगा आरती होती है। मंगलवार को गंगा आरती में शामिल होने वालों की तादाद अन्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा होती है।
गृह मंत्रालय ने धमाके की पुष्टि की
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाराणासी के शीतला घाट (दशाश्वमेध घाट) पर शाम की गंगा आरती के वक्त हुए धमाकी की पुष्टि की है।
घाट पर पुलिस की नाकेबंदी
पुलिस ने घाट की पूरी तरह नाकेबंदी कर दी है। किसी को भी घाट पर नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
आतंकी हमला होने की आशंका
घटनास्थल की शुरुआती जांच में ब्लास्ट में आईडी का प्रयोग होने के संकेत मिल रहे हैं। शुरुआती संकेतों के मुताबिक ब्लास्ट के पीछे आतंकी साजिश भी हो सकती है।
धमाके के बाद घाट पर मची भगदड़
गंगा आरती के वक्त हजारों की संख्या में लोग घाट पर मौजूद थे। धमाका होने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई जिससे घालयों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
कहां है दशाश्वमेध घाट
वाराणासी में गंगातट पर दशाश्वमेध घाट विश्वनाथ मंदिर के ठीक सामने है।
![]() |
शीतला घाट पर हुए विस्फोट का एक मंजर। इस विस्फोट में एक की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई विदेशी नागरिक भी हैं। धमाके की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली है |